NVS Class 6th Admission 2026 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने का ऐलान किया है। यह उन सभी प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक अद्वितीय अवसर है जो सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में प्रवेश लेना चाहते हैं। NVS कक्षा 6वीं प्रवेश 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मई 2025 से प्रारंभ होंगे और 29 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगे।
यह लेख आपको NVS कक्षा 6वीं प्रवेश 2026 की संपूर्ण प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तृत जानकारी देगा। जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत चलने वाला एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को नि:शुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराता है। NVS Class 6th Admissions 2026 के अंतर्गत, छात्रों को प्रवेश परीक्षा (JNVST) में सफल होना आवश्यक है। चलिए, NVS Class 6th Admissions 2026 से संबंधित सभी प्रमुख जानकारी को विस्तार से समझते हैं।
NVS Class 6th Admission 2026 Overview
संगठन का नाम | नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
परीक्षा का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 |
लेख का नाम | NVS Class 6th Admissions 2026 |
कक्षा | कक्षा 6 |
सत्र | 2026-27 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 30 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
NVS Class 6th Admission 2026 क्या है
आज के इस लेख में हम उन सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हैं जो जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश लेना चाहते हैं। आज हम इस लेख के जरिए आपको Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026 की जानकारी देंगे, ताकि आप इस परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अपने घर से ही भर सकें। यदि आप JNVST 2026 आवेदन पत्र भरने की इच्छा रखते हैं, तो इस लेख को पूरी संजीदगी से और अंत तक पढ़ें, क्योंकि इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की पूरी जानकारी दी गई है। इसलिए इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।
NVS Class 6th Admission 2026 Important Dates
NVS ने 30 मई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जो 29 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। इस समय सीमा के भीतर सभी इच्छुक उम्मीदवार navodaya.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी — पहला चरण दिसंबर 2025 में समर ज़ोन के लिए और दूसरा चरण अप्रैल 2026 में विंटर ज़ोन के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के बाद परिणाम की घोषणा मार्च/अप्रैल 2026 में की जाएगी और सफल छात्रों को 31 दिसंबर 2026 तक विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
घटना | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 30 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
समर जोन परीक्षा तिथि | 13 दिसंबर 2025 |
मुख्य परीक्षा तिथि | 11 अप्रैल 2026 |
परिणाम अपेक्षित तिथि | मार्च/अप्रैल 2026 |
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2026 |
NVS Class 6th Admission 2026 Eligibilty
- NVS कक्षा 6वीं में प्रवेश 2026 के लिए योग्य होने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
- उम्मीदवार को उस जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन करना आवश्यक है, जिसमें वह इस समय कक्षा 5 में अध्ययनरत है।
- पात्रता केवल उसी जिले के निवासी छात्रों के लिए होगी।
- उम्मीदवार का स्थायी निवास उस जिले में होना चाहिए जहां JNV स्थित है। चयन के पश्चात दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- उम्मीदवार को सत्र 2025-26 के दौरान उसी जिले के किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ाई करनी चाहिए।
- उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (दोनों तिथियां शामिल) होना आवश्यक है।
- सभी श्रेणियों (सामान्य, OBC, SC, ST, PH) के लिए यह आयु सीमा समान है।
- जो छात्र कक्षा 5 को सत्र 2025-26 से पहले पास कर चुके हैं या जिन्होंने कक्षा 5 को पुनः लिया है, वे आवेदन करने के लिए योग्य नहीं होंगे।
NVS Class 6th Admission 2026 Application Fee
श्रेणी | शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | कोई शुल्क नहीं |
एससी / एसटी | कोई शुल्क नहीं |
NVS Class 6th Admission 2026 Exam Pattern
अनुभाग | प्रश्नोंकीसंख्या | अंक | समय |
मानसिक योग्यता परीक्षा | 40 | 50 | 60 मिनट |
अंकगणित | 20 | 25 | 30 मिनट |
भाषा ज्ञान | 20 | 25 | 30 मिनट |
कुल | 80 | 100 | 2 घंटे |
NVS Class 6th Admission 2026 दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा 3, 4 और 5 ग्रामीण क्षेत्र में अध्ययन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- विद्यालय प्रमुख द्वारा प्रमाणित अध्ययन प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC यदि लागू हो)
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो )
NVS Class 6th Admission 2026 आवेदन कैसे?
- अगर आप अपना JNVST 2026 आवेदन पत्र भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सरल कदमों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे के तालिका में मौजूद है- JNVST 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको JNV की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद आप Candidate Corner के हिस्से में जाएंगे।
- फिर आप यहाँ से Class VI JNVST (2026-27) के लिए पंजीकरण हेतु Click here के लिंक पर क्लिक करेंगे।
- JNVST 2026 Enrollment Form आपके द्वारा क्लिक करने के बाद Registration form खुल जाएगा, अब आप इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ठीक-ठीक ध्यान से भर देंगे।
- सभी डेटा भरने के बाद, आप जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड कर देंगे।
- फिर उसके बाद आप अपने Submit बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर देंगे।
- रेजिस्ट्रैशन समाप्त होने के पश्चात आप प्राप्त आवेदन फॉर्म की पावती का प्रिन्ट निकालकर सुरक्षित रखेंगे।
FAQ
1. NVS कक्षा 6वीं के लिए 2026 में दाखिलों के लिए आवेदन कब प्रारंभ होंगे?
उत्तर:- 30 मई 2025 से।
2. JNVST 2026 की समापन तिथि क्या है?
उत्तर:- 29 जुलाई 2025।
Latest Govt Yojana Updates | Click Here |
अन्य पड़े:-