Ladki Bahin Yojana June Installment Date:- माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप लाडकी बहीण योजना जून किस्त यानी 12वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो अब आपका इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जून महीने के अंतिम सप्ताह तक 2 करोड़ 41 लाख लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹1500 की आर्थिक सहायता जारी की जाएगी।
यह आर्थिक सहायता दो चरणों में महिलाओं के खाते में पहुंच सकती है क्योंकि लाभार्थी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। अगर आप जानना चाहते है की लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त महिलाओं के खाते में कब तक पहुंचेगी और इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते है तो इसकी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana June Installment Datet Overview
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana |
उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | ₹1500 प्रति माह |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 65 वर्ष |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
अंतिम तिथि (आवेदन की) | 30 सितंबर 2024 |
अगली किस्त | जून माह (12वीं किस्त) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
योजना की शुरुआत किसने की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
आधिकारिक वेबसाइट | Ladki Bahini Yojana |
Ladki Bahin Yojana June Installment Date क्या है
महाराष्ट्र सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए माझी लाडकी बहीण योजना चला रही है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के बैंक खाते में कुल 10 किस्तें भेजी जा चुकी हैं, जिससे सभी लाभार्थी महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें। सरकार द्वारा इस योजना की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।
Ladki Bahin Yojana 11th Installment Released
योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं को मई महीने में 11वीं किस्त दी जानी थी, लेकिन आवेदन की पुनर्मूल्यांकन और कुछ तकनीकी कारणों के चलते यह राशि महिलाओं को समय पर नहीं मिल सकी। लेकिन अब 5 जून 2025 से सभी महिलाओं के खातों में 11वीं किस्त की राशि पहुंचने लगी है। अगले 2 से 3 दिन के भीतर सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में 11वीं किस्त आ जाएगी।
Ladki Bahin Yojana June Installment Date
जैसा कि आप जानते हैं, सरकार ने हाल ही में 5 जून को सभी महिलाओं के खातों में 11वीं किस्त डाली है, जिसके बाद सभी महिलाएं 12वीं किस्त का इंतज़ार कर रही हैं। जून महीने की यह किस्त जल्द ही महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कुछ रिपोर्टों के अनुसार लाडकी बहन योजना की 12वीं किस्त की राशि इसी जून के आखिरी सप्ताह तक जारी हो सकती है। सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, जैसे ही हमें आधिकारिक जानकारी मिलेगी, हम आपको अवगत कराएंगे।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date Eligibility
- महिला लाभार्थी के खाते में 12वीं किस्त का लाभ उठाने के लिए डीबीटी होना आवश्यक है।
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की स्थायी निवासी महिलाओं को होगा।
- महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- इस हेतु आवेदिका महिला के निवास पर ट्रैक्टर के सिवा अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला आवेदिका के पास एक व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिए जो सीधे डीबीटी से जुड़ा हो।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं रख सकता।
Ladki Bahin Yojana June Installment Status Check
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको मुख्य पृष्ठ पर मौजूद विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पृष्ठ खुल जाएगा, इसमें आपको सावधानी से अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर Login बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको यहाँ दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना आवश्यक है।
- अब यहां अपने सही आवेदन क्रमांक और Captcha कोड ध्यान से भरकर “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
- यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके सामने सभी किस्तों का विवरण स्पष्ट रूप से आ जाएगा।
FAQ
1. जून 2025 की किस्त कब आएगी?
उत्तर:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त जून 2025 के अंतिम सप्ताह तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
2. हर महीने कितनी राशि मिलती है?
उत्तर:- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
3. अगर किस्त का पैसा नहीं मिला तो क्या करें?
उत्तर:- अगर जून की किस्त आपके खाते में नहीं आई है, तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” ऑप्शन से अपना पेमेंट स्टेटस मोबाइल नंबर से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Latest Govt Yojana Updates | Click Here |
अन्य पड़े:-